राजस्थान में फिर होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, 16 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर आयोजन

राज्यस्तरीय मुख्य समारोह अलवर में प्रस्तावित

राजस्थान में फिर होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, 16 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर आयोजन
राजस्थान में 16 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित। राज्यस्तरीय मुख्य समारोह अलवर में प्रस्तावित, नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से 4 जुलाई के बाद हुई नियुक्तियों और 16 अगस्त तक संभावित नियुक्तियों का ब्योरा मांगा।

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 16 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रोजगार उत्सव आयोजित किए जाएंगे। वहीं, राज्यस्तरीय मुख्य समारोह अलवर में प्रस्तावित है। समारोह में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्मिक विभाग ने रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर सभी विभागों से नियुक्तियों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।

 

विभागों को 4 जुलाई के बाद नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 16 अगस्त तक दी जा सकने वाली नियुक्तियों का संभावित आंकड़ा भी मांगा गया है, ताकि समारोह में नियुक्ति पत्र वितरण की समुचित तैयारी की जा सके। सरकार की ओर से अनुकंपा नियुक्ति और शहीद आश्रितों को दी गई नियुक्तियों का विवरण भी मांगा गया है। इसके साथ ही संविदा आधार पर की गई नियुक्तियों का अलग से डाटा तैयार किया जाएगा। विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रोजगार उत्सव में शामिल होने वाले नवचयनित अभ्यर्थियों की संख्या तय की जाएगी। रोजगार उत्सव के जरिए सरकार विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करेगी।

 

Read More पुलिस गश्त से बची 32 लाख की नकदी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की तिजोरी तोड़ भागे नकाबपोश बदमाश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में CBN की बड़ी कार्रवाई: 1.368 किलो अवैध चरस जब्त, दो गिरफ्तार कोटा में CBN की बड़ी कार्रवाई: 1.368 किलो अवैध चरस जब्त, दो गिरफ्तार
चरस के आदान-प्रदान की सूचना पर CBN ने की कार्रवाई।
इंडिगो फ्लाइट में देरी पर हनुमान बेनीवाल का सवाल, बोले- यात्री लेट हो तो नो एंट्री, एयरलाइन लेट हो तो जवाबदेही क्यों नहीं ?
तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
एकदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम : प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, किसानों की बढ़ेगी आमदनी
जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम का असर, फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
विलायती बाजार में तेजी का असर : शुद्ध सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव  
प्रयागराज में राहुल का ‘छात्र कनेक्ट’ : बेरोजगारी-पेपर लीक से लेकर लाठीचार्ज तक उठेंगे सवाल, युवाओं के मुद्दे पर सराकर से आर-पार