राजस्थान को 4000 MWh बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का आवंटन, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को गति मिलेगी

राजस्थान को 4000 MWh बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का आवंटन, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
राजस्थान को केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की VGF योजना के तहत 4000 मेगावाट प्रति घंटा (MWh) की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का आवंटन मिला है।

जयपुर। राजस्थान को केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की VGF योजना के तहत 4000 मेगावाट प्रति घंटा (MWh) की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का आवंटन मिला है। इस महत्वपूर्ण कदम के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य में ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देगा और ग्रीन एनर्जी के लक्ष्यों को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगी।

यह परियोजना राज्य के ग्रीन एनर्जी मिशन को बल देने के साथ ऊर्जा भंडारण की दक्षता में सुधार करेगी। बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली से सौर और पवन ऊर्जा का बेहतर उपयोग संभव होगा। इससे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को गति मिलेगी और राज्य को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहायता मिलेगी। इस आवंटन के बाद राजस्थान ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नया इतिहास लिखने की दिशा में अग्रसर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें