हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा : मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की 

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा : मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और जिला प्रशासन को घायलों को तत्काल उपचार और राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा