डंपिंग साइटों पर पड़े पुराने कचरे का शीघ्र होगा निस्तारण, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर

डंपिंग साइटों पर पड़े पुराने कचरे का शीघ्र होगा निस्तारण, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहरों और कस्बों में डंपिंग साइटों पर वर्षों से पड़े पुराने कचरे के शीघ्र निस्तारण के निर्देश। उन्होंने कहा कि पुराने कचरे के ढेरों को हटाने और उनके वैज्ञानिक निस्तारण के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को गंदगी और प्रदूषण से राहत मिल सके।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के शहरों और कस्बों में डंपिंग साइटों पर वर्षों से पड़े पुराने कचरे के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुराने कचरे के ढेरों को हटाने और उनके वैज्ञानिक निस्तारण के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को गंदगी और प्रदूषण से राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय निकायों की डंपिंग साइटों पर जमा पुराने कचरे के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए।

उन्होंने इस दिशा में प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने कचरे के निस्तारण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा प्रसंस्करण (वेस्ट प्रोसेसिंग) प्लांटों की कार्ययोजना को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाए, जिससे भविष्य में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स बनेगा वैश्विक रंगीन रत्न व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स बनेगा वैश्विक रंगीन रत्न व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र
विश्वभर में रंगीन रत्नों की बढ़ती मांग के बीच जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स को वैश्विक रत्न व्यापार की दिशा...
नागपुर के छात्र का सेंटर UAE में : नीट परीक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य से खेला जा रहा जुआ, राहुल बोले- एनटीए ले रहा बच्चों और अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा
राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार
डंपिंग साइटों पर पड़े पुराने कचरे का शीघ्र होगा निस्तारण, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
अमेरिकी विशेष दूत ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड रवाना, संभावित परमाणु समझौते पर होगी बातचीत!