मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

कई मामलों में तत्काल कार्यवाही शुरू करवाई

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नियमित जनसुनवाई में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं और परिवेदनाएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नियमित जनसुनवाई में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं और परिवेदनाएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता को राहत देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, नगरीय विकास, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरण सामने आए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और कई मामलों में तत्काल कार्यवाही शुरू करवाई गई। मुख्यमंत्री ने नियमित जनसुनवाई व्यवस्था को जनसेवा का प्रभावी माध्यम बताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट