एनसीसी कैडेट्स से मिले मुख्यमंत्री, दीपोत्सव की दी शुभकामनाएं
दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए भी जरूरी है ट्रैफिक नियम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को रामबाग चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहे एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात की। उन्होंने कैडेट्स को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन खुद की ही नहीं, दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए भी जरूरी है। जागरूकता और अनुशासन से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को रामबाग चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कैडेट्स को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वयं अनुशासन में रहकर यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए।
नियमों का पालन केवल अपनी सुरक्षा के लिए ही नहींए बल्कि दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
Tags: ncc
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Nov 2026 16:34:33
क्राको में शनिवार को एक बंदूकधारी ने ऐतिहासिक मेन मार्केट स्क्वायर में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर छह लोगों की हत्या कर...

Comment List