मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को किया नमन

जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को किया नमन

भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय, भेदभाव उन्मूलन और वंचितों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए बराबरी के अधिकारों का अग्रदूत बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक श्री गोपाल शर्मा, श्री बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ