जयपुर मेट्रो फेज-2 की मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगी राजधानी की रफ्तार

छोटी चौपड़ तक मेट्रो में सफर कर परियोजना के महत्व का संदेश

जयपुर मेट्रो फेज-2 की मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 13,037.66 करोड़ रुपये की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भूमि पूजन किया। प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। सितंबर 2031 तक पूरी होने वाली परियोजना से एयरपोर्ट, सीतापुरा, एसएमएस अस्पताल सहित प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़कर सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी।

जयपुर। राजधानी जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति देने वाली बहुप्रतीक्षित जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। करीब 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस मार्ग पर कुल 36 स्टेशन होंगे, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। परियोजना को राज्य सरकार ने मई 2025 तथा केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में मंजूरी दी थी। इसका वित्तपोषण केंद्र और राज्य सरकार की 20-20 प्रतिशत इक्विटी तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 6,257.50 करोड़ रुपये के ऋण के माध्यम से किया जाएगा।

निर्माण कार्य सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फेज-2 का इंटरचेंज खासा कोठी स्टेशन पर मौजूदा फेज-1 से होगा। नया कॉरिडोर विद्याधर नगर, चौमू पुलिया, एसएमएस अस्पताल, नारायण सिंह सर्किल, गांधीनगर रेलवे स्टेशन, दुर्गापुरा, जयपुर एयरपोर्ट, जेईसीसी, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। सीतापुरा में 27 हेक्टेयर क्षेत्र में अत्याधुनिक मेट्रो मेंटेनेंस डिपो भी बनाया जाएगा। डीपीआर के अनुसार वर्ष 2031 तक इस कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब 2.4 लाख और वर्ष 2055 तक 5.5 लाख से अधिक यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने जेसीटीएसएल की इलेक्ट्रिक बस से मानसरोवर तक यात्रा की और वहां से छोटी चौपड़ तक मेट्रो में सफर कर परियोजना के महत्व का संदेश दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी की मॉकड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट जयपुर एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी की मॉकड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को विमान दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए...
जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी
पंजाब में नाकाबंदी के दौरान आपराधिक साजिश विफल : अवैध पिस्तौल के साथ आरेापी गिरफ्तार, 3 कारतूस बरामद
राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कोटा में आकाशीय बिजली से युवक की मौत
छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : तृणमूल कांग्रेस ने की चर्चा की मांग, पार्टी ने दिया नोटिस
जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में