मुख्यमंत्री ने ईवी बस में किया सफर, ग्रीन मोबिलिटी का दिया संदेश

वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के प्रति जागरूक करने का किया प्रयास

मुख्यमंत्री ने ईवी बस में किया सफर, ग्रीन मोबिलिटी का दिया संदेश

भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से बगरू के ठिकरिया गांव तक ईवी बस में सफर कर स्वच्छ परिवहन का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील को अपनाते हुए सीएम ने ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा दिया। वे ठिकरिया में ग्राम विकास चौपाल और ग्राम रथ समापन समारोह में शामिल हुए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से बगरू के ठिकरिया गांव के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बस से रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील को आत्मसात करते हुए सीएम ने सार्वजनिक परिवहन आधारित ईवी बस से यात्रा कर स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री का यह कदम ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन मोबिलिटी का संदेश दिया। उन्होंने ईवी बस से यात्रा कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ठिकरिया गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम एवं ग्राम रथ समापन समारोह में शामिल हुए।

Tags: bus

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर बजट घोषणाओं के...
चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
आमेर महल के संरक्षण और सुविधाओं पर फोकस : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश
युवाओं के भविष्य पर हमला नीट घोटाला : भाजपा की गलत नीतियों ने लाखों छात्रों के सपनों को तोड़ा, सैलजा ने कहा- तय हो सरकार की जवाबदेही
अदालती आदेश की अवहेलना करने पर कलक्टर को अवमानना नोटिस, कोर्ट ने किया तलब
बीजापुर में भीषण हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग
ट्रेन में 63 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, सांसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार