मुख्यमंत्री की युवाओं को बड़ी सौगात : विभिन्न विभागों में 26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां
पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर होगी भर्ती
शिक्षा (माध्यमिक) विभाग में विभिन्न विषयों के प्राध्यापक के 3225 पदों, वरिष्ठ अध्यापकों के 6500 पदों पर भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी की गई हैं।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को 26 हजार से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियों की विशेष सौगात दी है। इसके तहत एक ही दिन में विभिन्न विभागों में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए गए।
3225 प्राध्यापक, 6500 वरिष्ठ अध्यापक व 1015 उप निरीक्षक की भर्ती
शिक्षा (माध्यमिक) विभाग में विभिन्न विषयों के प्राध्यापक के 3225 पदों, वरिष्ठ अध्यापकों के 6500 पदों पर भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी की गई हैं। संस्कृत शिक्षा विभाग के अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 के 2759 पदों एवं प्रारम्भिक शिक्षा के अध्यापक लेवल-1 के 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। गृह विभाग में उप निरीक्षक के 1015 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें उप निरीक्षक (एपी) के 896, उप निरीक्षक (एपी) सहरिया के 4, उप निरीक्षक (एपी) अनुसूचित क्षेत्र के 25 एवं उप निरीक्षक (आईबी) के 26 एवं प्लाटून कमाण्डर (एसआई) के 64 पद शामिल हैं। इसी तरह गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमाण्डर के 84 पदों पर भी भर्ती विज्ञापन जारी किया गया हैं।
पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर होगी भर्ती
कृषि विभाग में सहायक अभियंता के 281 पद एवं कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पद और पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए हैं। वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक एवं सर्वेयर के कुल 785 पदों, ऊर्जा विभाग में 2163 एवं जलदाय के 1050 विविध पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई। आयुर्वेद विभाग के आयुष अधिकारी (संविदा) के 1535 पदों पर भर्ती भी शामिल हैं।

Comment List