मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का भामाशाह टेक्नो हब दौरा, संचालित स्टार्टअप्स और नवाचार गतिविधियों का किया अवलोकन

विकसित राजस्थान2047 में तकनीकी नवाचार निभाएंगे अहम भूमिका

 मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का भामाशाह टेक्नो हब दौरा, संचालित स्टार्टअप्स और नवाचार गतिविधियों का किया अवलोकन
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने भामाशाह टेक्नो हब का दौरा कर वहां संचालित स्टार्टअप्स और नवाचार गतिविधियों का अवलोकन। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे युवा स्टार्टअप संचालकों से संवाद कर उनके अनुभव और नवाचारों की जानकारी ली।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को भामाशाह टेक्नो हब का दौरा कर वहां संचालित स्टार्टअप्स और नवाचार गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे युवा स्टार्टअप संचालकों से संवाद कर उनके अनुभव और नवाचारों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि विकसित राजस्थान2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में तकनीक आधारित नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान सरकार का iStart कार्यक्रम प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

उन्होंने स्टार्टअप संचालकों को नवाचार आधारित समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव संभव हैं। दौरे के दौरान अधिकारियों ने मुख्य सचिव को टेक्नो हब में उपलब्ध सुविधाओं एवं विभिन्न स्टार्टअप परियोजनाओं की जानकारी भी दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार