मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार की सराहना

स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ भी उपस्थित

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार की सराहना

वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार प्रातः जयपुर स्थित स्वास्थ्य भवन पहुंचकर मुख्य भवन एवं एनएचएम भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और प्रबंधन में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

जयपुर। वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार प्रातः जयपुर स्थित स्वास्थ्य भवन पहुंचकर मुख्य भवन एवं एनएचएम भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और प्रबंधन में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव सुबह 9:30 बजे स्वास्थ्य भवन पहुंचे और विभिन्न तल पर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों की बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण तथा कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। पूर्व निरीक्षण में दिए गए निर्देशों की अनुपालना पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने साफ-सफाई, रंग-रोगन और सुव्यवस्थित कार्यालय प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ भी उपस्थित रहीं।

राज हेल्थ पोर्टल की कार्यप्रणाली का लिया जायजा : मुख्य सचिव ने प्रथम तल पर निदेशक जन-स्वास्थ्य विंग एवं एनएचएम विंग का निरीक्षण किया। इसके बाद द्वितीय तल पर परियोजना निदेशक एनएचएम कार्यालय तथा एचआर विंग का अवलोकन किया। तृतीय तल पर राज हेल्थ पोर्टल अनुभाग एवं विधि विंग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पोर्टल के माध्यम से संचालित मानव संसाधन सूचना प्रणाली और अन्य डिजिटल मॉड्यूल्स की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि राज हेल्थ पोर्टल के जरिए राज्य के स्वास्थ्य कार्मिकों और अधिकारियों के ई-सर्विस रिकॉर्ड, ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन, पदस्थापन स्थिति संधारण सहित विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया गया है। पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने वाले इन नवाचारों की उन्होंने सराहना की और डिजिटल प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

डिजिटल नवाचारों को प्रोत्साहन देने के निर्देश : श्री श्रीनिवास ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता और गति लाने के लिए डिजिटल नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि राज्य का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक प्रभावी बन सके।

अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण : प्रमुख शासन सचिव श्रीमती राठौड़ ने बताया कि विभाग ने पिछले दो वर्षों में लगभग 35 हजार पदों पर मिशन मोड में भर्तियां पूर्ण की हैं और नवचयनित अभ्यर्थियों को राज हेल्थ पोर्टल के माध्यम से वरीयता के आधार पर पदस्थापन दिया गया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 28 जनवरी को मुख्य सचिव के निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों की अनुपालना में स्वास्थ्य भवन में पड़ी अनुपयोगी सामग्री एवं पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। लगभग 150 से अधिक बेकार आलमारियां, 50 से अधिक टेबल-कुर्सियां एवं रैक्स हटाए गए तथा खराब व खुले बिजली के तारों को दुरुस्त किया गया। कॉरिडोर्स में जन-कल्याणकारी योजनाओं की आईईसी सामग्री भी प्रदर्शित की गई है। निरीक्षण के दौरान मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित यादव, अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, परियोजना निदेशक एनएचएम श्रीमती प्रिया भार्गव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More जाखड़ के एनएसयूआई अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई : उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, कहा- एनएसयूआई संगठन होगा अधिक सशक्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस
दिल्ली कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला।...
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, शुद्ध सोना पूर्व स्तर पर
डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने ली जिला दुग्ध संघों की बैठक:बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की विस्तृत समीक्षा 
एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सख्त करने की मुहिम, कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर व्यापार मंडल ने सीसीटीवी कैमरे व रात्रि चौकीदार अनिवार्य रखने की दी समझाइश
होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष
पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की बातचीत समाप्त, मिसाइल क्षमताओं पर संभावित सीमाएं और छिपे हुए नेटवर्क पर रोक