मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पीएफआरडीए अध्यक्ष से की मुलाकात, एनपीएस-यूपीएस और पेंशन सुधारों पर हुई चर्चा

विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पीएफआरडीए अध्यक्ष से की मुलाकात, एनपीएस-यूपीएस और पेंशन सुधारों पर हुई चर्चा
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवसुब्रमणियन रमण से शिष्टाचार भेंट कर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली, यूनिफाइड पेंशन स्कीम, पेंशन सुधारों तथा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा।

जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के अध्यक्ष शिवसुब्रमणियन रमण से शिष्टाचार भेंट कर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS), पेंशन सुधारों तथा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने एनपीएस के तहत संचित कोष (NPS Corpus) की वापसी के संबंध में राज्य सरकार का पक्ष रखा।

साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के अधिकारियों के लिए एनपीएस एवं यूपीएस के विकल्पों, पेंशन कल्याण को और मजबूत बनाने तथा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गलरिया तथा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की निदेशक श्रीमती हेम पुष्पा शर्मा भी उपस्थित रहीं। बैठक में कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और पेंशन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम