मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की योजनाओं की समीक्षा, हरियालो राजस्थान अभियान और सेवा शिविरों में तेजी के निर्देश

झालावाड़ और कोटा जिले अभियान में अग्रणी

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की योजनाओं की समीक्षा, हरियालो राजस्थान अभियान और सेवा शिविरों में तेजी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, मदर सैंक्शन के तहत व्यय प्रगति, हरियालो राजस्थान अभियान तथा शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की समीक्षा। उन्होंने सभी विभागों को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्य मिशन मोड में समय पर पूरा करने तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया सहित सभी प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, मदर सैंक्शन के तहत व्यय प्रगति, हरियालो राजस्थान अभियान तथा शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्य मिशन मोड में समय पर पूरा करने तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया सहित सभी प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष वर्षा ऋतु में 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। जयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, झालावाड़ और कोटा जिले अभियान में अग्रणी हैं।

मुख्य सचिव ने शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आमजन के अधिकतम कार्य मौके पर ही निस्तारित किए जाएं। समीक्षा में बताया गया कि शहरी सेवा शिविरों के तहत अब तक 28 हजार से अधिक पट्टे वितरित किए जा चुके हैं, जबकि ग्रामीण सेवा शिविरों के 7,314 शिविरों से 38 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं और 12,800 से अधिक रास्ते खुलवाए गए हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग