मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 3 दिवसीय भीलवाड़ा-उदयपुर-कोटा दौरा, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा
परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे
वी. श्रीनिवास तीन दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा, उदयपुर और कोटा जाएंगे। वे विभिन्न विभागों की समीक्षा, संस्थानों और परियोजनाओं का निरीक्षण। दौरे में श्रीनाथ मंदिर, आईआईएम उदयपुर और मुकुंदरा फॉरेस्ट रिजर्व का भ्रमण शामिल, रविवार शाम जयपुर लौटेंगे।
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तीन दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा, उदयपुर और कोटा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों के साथ-साथ महत्वपूर्ण संस्थानों और परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
दौरे के पहले दिन मुख्य सचिव दोपहर 3 बजे राजसमंद पहुंचेंगे, जहां श्रीनाथ मंदिर में दर्शन कर देवस्थान आयुक्त के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे नाथद्वारा से रवाना होकर शाम 6 बजे उदयपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
शनिवार को सुबह 8 बजे RNT मेडिकल कॉलेज का दौरा कर फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे RSMML कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। सुबह 11 बजे आईआईएम उदयपुर का दौरा कर वहां की फैकल्टी से चर्चा करेंगे।
दोपहर 2 बजे उदयपुर से रवाना होकर शाम 4:30 बजे निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे, जहां एसडीओ कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। यह स्थान उनकी आईएएस सेवा की शुरुआती पोस्टिंग से भी जुड़ा रहा है। इसके बाद शाम 5:30 बजे निम्बाहेड़ा से रवाना होकर रात 7:30 बजे कोटा पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
रविवार को सुबह 9 बजे कोटा में एलपीजी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही कोटा एयरपोर्ट की प्रगति को लेकर भी बैठक आयोजित होगी। सुबह 11 बजे कोटा से रवाना होकर दोपहर 12 बजे मुकुंदरा फॉरेस्ट रिजर्व पहुंचेंगे, जहां वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वहां से रवाना होकर शाम 7 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

Comment List