मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने किया आमेर महल का निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश

रास्तों को बेहतर बनाने के निर्देश

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने किया आमेर महल का निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश
आमेर महल में बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सुविधाएं और संरक्षण कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। 22.82 लाख वार्षिक पर्यटकों के दबाव को देखते हुए पार्किंग, शौचालय और पहुंच मार्ग सुधार पर जोर दिया गया।

जयपुर। आमेर महल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सुविधाओं और संरक्षण कार्यों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सीएस वी.श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल की विजिट कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने देवी शिला माता के दर्शन किए और महल परिसर का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि वर्षभर में आमेर महल में करीब 22.82 लाख पर्यटक पहुंचे। जिनमें 2.70 लाख विदेशी पर्यटक शामिल रहे। प्रतिदिन 6,270 पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए मुख्य सचिव ने पार्किंग, शौचालय और आमेर तक पहुंचने वाले रास्तों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने 25.5 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे पार्किंग विकास, खेड़ी गेट रोड और अन्य संरक्षण कार्यों का निरीक्षण कर संतोष जताया। इस दौरान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा एवं आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक एवं आमेर विकास एवं प्रबन्धन प्राधिकरण के कार्यकारी निदेर्शक कार्य एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना