जवाहर कला केन्द्र के समर कैम्प में बच्चों की क्रिएटिविटी का धमाल, रंगमंच से मधुबनी आर्ट तक सीख रहे नई प्रतिभाएं

रचनात्मक लेखन और कहानी कहने की प्रारंभिक ट्रेनिंग दी जा रही

जवाहर कला केन्द्र के समर कैम्प में बच्चों की क्रिएटिविटी का धमाल, रंगमंच से मधुबनी आर्ट तक सीख रहे नई प्रतिभाएं
जवाहर कला केंद्र में जूनियर समर कैम्प 2026 बच्चों की प्रतिभा निखारने का मंच बना। आठवें दिन रंगमंच, संगीत, गायन, नृत्य, डूडल आर्ट, पोर्ट्रेट और साहित्यिक गतिविधियों में उत्साह। करीब 520 बच्चों ने पंजीकरण कराया। कैम्प 20 जून तक।

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में आयोजित जूनियर समर कैम्प 2026 बच्चों के लिए प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच बनता जा रहा है। कैम्प के आठवें दिन बच्चों ने रंगमंच, संगीत, गायन, तबला, गिटार, बांसुरी, सिंथेसाइजर, कथक, लोकनृत्य और वेस्टर्न डांस जैसी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। इसके साथ ही दृश्य कला के अंतर्गत डूडल आर्ट, पोर्ट्रेट मेकिंग और मधुबनी कला का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साहित्य विधा मेंस्टोरी ट्रीगतिविधि बच्चों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां उन्हें रचनात्मक लेखन और कहानी कहने की प्रारंभिक ट्रेनिंग दी जा रही है।

समर कैम्प में करीब 520 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजकों के अनुसार बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उनकी क्रिएटिव सोच को विकसित करने के उद्देश्य से यह कैम्प 20 जून तक आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में प्रतिभागी अपने सीखे हुए हुनर का मंचीय प्रदर्शन भी प्रस्तुत करेंगे, जिसे लेकर बच्चों और अभिभावकों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति