क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया : चर्च रंगीन फर्रियों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए, प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजे गिरजाघर

बाजारों में परिवार सहित पहुंचे लोग 

क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया : चर्च रंगीन फर्रियों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए, प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजे गिरजाघर

क्रिसमस-डे पर राजधानी में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की धूम रही। चर्च रंगीन रोशनी, झांकियों और कैरल्स से गूंज उठे। विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं, केक काटे गए और सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। बाजारों और मॉल में भी उत्सव का उल्लास दिखा।

जयपुर। पूरी दुनिया में प्रेम, दया, शांति का संदेश देने वाले यीशु का जन्मोत्सव गुरुवार को क्रिसमस-डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजे गिरजाघरों में ईसाई समाज के लोग उमड़ पड़े। गुलाबी नगरी के भी सभी चर्च रंगीन फ र्रियों और बल्बों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते दिखे। ईसाई समाज के लोगों ने घर में क्रिसमस ट्री लगाए। क्रिसमस केक काट कर लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। एक-दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। राजधानी के सभी चर्च में सुबह से दोपहर तक विशेष प्रार्थना सभाओं का दौर चला। पादरी, पास्टर, फादर ने ईसा मसीह के विशेष संदेशों का उल्लेख किया। बाइबिल पाठ के साथ सुख-समृद्धि सहित विश्व में अमन चैन के लिए प्रार्थना की गई। पादरियों ने युवाओं को प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने कैरल्स गाए। मोमबत्ती जलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। सांता क्लॉज ने छोटे बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट बांटी। जयपुर के ऑल सेंट चर्च, सेंट जेवियर चर्च में सुबह से रौनक छाई रही। क्रिसमस ट्री और गौशाला की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च पर खासी चहल पहल रही। यहां अन्य धर्मों के लोग भी मसीह समाज के श्रद्धालुओं को बधाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने क्रिसमस-डे की बधाइयां दी। विशेष प्रार्थना सभा के दौरान छोटे बच्चे सांता के वेश में नजर आए।

बाजारों में परिवार सहित पहुंचे लोग :

राजधानी के बाजारों, मॉल, होटल सहित अन्य स्थानों पर क्रिसमस का उल्लास छाया रहा। क्रिसमस थीम पर सजे शॉपिंग मॉल पर ईसाई समाज के लोग शाम को परिवार सहित पहुंचे। क्रिसमस पर लोगों ने जरूरतमंदों को उपहार, कपड़े, मिठाइयां और खाने की चीजें बांटी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल