सीआईडी सीबी के सीआई की मौत, पुलिस क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
जयपुर सीआईडी सीबी में नियुक्त सीआई श्रवण कुमार बिश्नोई ने बीछवाल थाना क्षेत्र के करणी नगर स्थित पुलिस क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
बीकानेर। जयपुर सीआईडी सीबी में नियुक्त सीआई श्रवण कुमार बिश्नोई (40) ने बुधवार को बीछवाल थाना क्षेत्र के करणी नगर स्थित पुलिस क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फ ंदे से उतारकर पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार बिश्नो ई का कुछ समय पहल ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीआइडी क्राइम ब्रांच में तबादला हुआ था। वह बीकानेर पोस्टिंग चाहते थे और गत कुछ दिनों से अवकाश पर बीकानेर में ही थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Jul 2026 14:49:52
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे कथित जमीन घोटाले के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा से जवाब...

Comment List