नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश

जागरूकता अभियान जारी 

नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा व एडीजी लता मनोज कुमार के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग जागरूकता अभियान के तहत एक निजी स्कूल में सेल्फ-डिफेंस एवं कम्युनिटी पुलिसिंग सत्र आयोजित हुआ। एएसपी सुनीता मीना ने छात्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। छात्रों ने विभिन्न पुलिसिंग भूमिकाओं का अभिनय कर नागरिक-पुलिस सहयोग का संदेश दिया। सत्र में राजकॉप सिटीजन ऐप की सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार के विशेष निर्देशन पर जागरूकता अभियान जारी है। इसी श्रृंखला में एक निजी हाई स्कूल के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के लिए "सेल्फ-डिफेंस एवं कम्युनिटी पुलिसिंग" पर एक अत्यंत उपयोगी सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का नेतृत्व राजस्थान पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कम्युनिटी पुलिसिंग सुनीता मीना ने किया।

एएसपी मीना ने छात्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसमें कानूनी जागरूकता और सतर्कता शामिल थी। उनकी टीम ने छात्रों को केवल जानकारी ही नहीं दी, बल्कि आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों का जीवंत प्रदर्शन भी किया। इस प्रेरणादायक सत्र का उद्देश्य छात्रों को सतर्क, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।

अभिनय से गहरा हुआ नागरिक-पुलिस संबंध :

सत्र का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया भूमिका-अभिनय रहा। विद्यार्थियों ने ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, कम्यूनिटी लाइज़न समुह सदस्य और पुलिस मित्र जैसे सामुदायिक पुलिसिंग के महत्वपूर्ण घटकों का सफल अभिनय कर नागरिक-पुलिस सहयोग की आवश्यकता और महत्व को दर्शाया। इस प्रस्तुति ने सामुदायिक पुलिसिंग की अवधारणा को छात्रों के बीच और भी गहरा किया।

Read More नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीना ने आधुनिक पुलिसिंग के एक महत्वपूर्ण उपकरण राजकॉप सिटीजन ऐप की विस्तृत जानकारी छात्रों के साथ साझा की। उन्होंने 'नीड हेल्प' जैसी आपातकालीन सुविधा के साथ-साथ फोन ब्लॉक/अनब्लॉक, शिकायत पंजीकरण, खोया सामान की रिपोर्टिंग और किरायेदार/नौकर के सत्यापन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Read More परीक्षा देने आए छात्र का स्कूल से अपहरण : बदमाशों ने बोलेरो में बेरहमी से पीटा, हाथ व अंगुलियां तोड़ीं; नाखून उखाड़े

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे