एनसीआर में क्लीन एयर एक्शन तेज : पुलिस ने सड़कों पर चल रहे 267 जहरीले वाहन किए जब्त, जाम हटाकर सुधारी जा रही हवा

अब जाम पर खास फोकस रहेगा

एनसीआर में क्लीन एयर एक्शन तेज : पुलिस ने सड़कों पर चल रहे 267 जहरीले वाहन किए जब्त, जाम हटाकर सुधारी जा रही हवा

राजस्थान के एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू। जनवरी से मार्च 2026 तक जाम वाले स्थान चिन्हित कर हटाए और 267 प्रदूषण फैलाने वाले वाहन जब्त। अलवर, भरतपुर व कोटपुतली-बहरोड़ में बेहतर प्रदर्शन, डीग पिछड़ा रहा। लॉन्ग टर्म योजनाओं में प्रगति धीमी।

जयपुर। राजस्थान के एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए पुलिस और प्रशासन ने एक अहम बैठक के बाद सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 2026 जनवरी से मार्च तक पुलिस ने सिर्फ  जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर मुक्तकरवाया। प्रदूषण फैलाने वाले सैकड़ों पुराने वाहनों पर कार्रवाई की गई।  एनसीआर जिलों में शॉर्ट टर्म इंटरवेंशन के तहत अब जाम पर खास फोकस रहेगा।

अलवर, भरतपुर में एक के मुकाबले दो स्थान जाम मुक्त

भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा में लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई

कोटपुतली-बहरोड़ में सात के लक्ष्य के मुकाबले आठ स्थानों पर सुधार

Read More स्कूली जीवन अंधकारमय : राज्य के 41 हजार से अधिक विद्यालयों में मरम्मत की दरकार, 153 स्कूल मंदिरों-धर्मशालाओं में संचालित

डीग में दो का लक्ष्य था, लेकिन कोई स्थान जाम मुक्त नहीं हुआ।

Read More सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव

लॉन्ग टर्म इंटरवेंशन में फिलहाल धीमी प्रगति रही, जहां कुल 20 चिह्नित

Read More जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 

स्थानों में से केवल भरतपुर के एक स्थान पर ही काम हो पाया।

प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों पर बड़ी कार्रवाई :

एनसीआर क्षेत्र में बीएस-थर्ड और उससे नीचे के वाहनों के खिलाफ  सख्त अभियान चलाया गया।

कुल 267 वाहन जब्त, 241 दोपहिया और 35 चारपहिया।

सबसे ज्यादा कार्रवाई अलवर में, जहां 264 वाहन जब्त

भरतपुर में 11 वाहन जब्त  अन्य जिलों में सीमित कार्रवाई

डीजल ऑटो-रिक्शा पर भी शिकंजा :

डीजल से चलने वाले ऑटो-रिक्शा, जो प्रदूषण का बड़ा कारण हैं, उनके खिलाफ  भी कार्रवाई हुई।

 भरतपुर में 5 डीजल ऑटो जब्त  अन्य जिलों में कोई जब्ती नहीं

जाम हटाने में कौन आगे, कौन पीछे ?

अच्छा प्रदर्शन : अलवर, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़

औसत : भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा

पिछड़ा जिला : डीग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल ने आम जनता की जेब पर जोरदार प्रहार। जयपुर में पेट्रोल अब...
नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार
अब खाड़ी में पैर नहीं फैला सकेगा अमेरिका, खामेनेई ने कहा- नई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण करें मुस्लिम देश  
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति
ग्लोबल मंच पर जनजातीय कला : पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भेंट किए जनजातीय कला का प्रदर्शन करने वाले उपहार
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर