पर्यटन स्थलों से बाजारों तक सफाई अभियान : जोन उपायुक्त रहेंगे फील्ड में, नव वर्ष पर सफाई को लेकर निगम अलर्ट 

पोस्टर हटाने के लिए भी टीमें फील्ड में कार्यरत है

पर्यटन स्थलों से बाजारों तक सफाई अभियान : जोन उपायुक्त रहेंगे फील्ड में, नव वर्ष पर सफाई को लेकर निगम अलर्ट 
निगम आयुक्त डॉ. सैनी ने पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शहर के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।

जयपुर। नववर्ष के जश्न को देखते हुए जयपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए जोन उपायुक्तों सहित सफाई कार्य से जुड़े अधिकारियों को फील्ड में रहकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी-अपनी टीम के साथ फील्ड में रहकर व्यवस्थाएं संभालें। इसके साथ ही  10 दिवसीय स्वच्छता महाभियान के तहत भी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के प्रयास किए गए हैं, सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी महाभियांन चलाया गया है और अवैध होर्डिग, बैनर, पोस्टर हटाने के लिए भी टीमें फील्ड में कार्यरत है।

निगम आयुक्त डॉ. सैनी ने पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शहर के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। इनमें जल महल की पाल, अल्बर्ट हॉल, जलेब चैक हवा महल के पास, जवाहर सर्किल और आमेर का किला शामिल हैं। यह मोबाइल टॉयलेट 1 जनवरी की रात्रि तक आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह डस्टबिन लगवाए गए हैं ताकि कचरा खुले में न फैले और शहर की स्वच्छता बनी रहे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई करने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

निगम आयुक्त डॉ. सैनी ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए निगम की स्वच्छता प्रहरी टीम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी क्षेत्र में गंदगी या अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है ताकि नए साल के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान शहरवासियों और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिले, इसी सोच के साथ निगम पूरी मुस्तैदी से मैदान में डटा हुआ है।

 

Read More पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- सीएम की जरूरी तो जनता की सुरक्षा भी जरूरी

Tags: deputy

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एचपीएससी पीजीटी भर्ती अभ्यर्थियों पर आधी रात हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
ईरान से राहत की खबर : दुबई के लिए उड़ानें फिर होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें