सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा
प्रधानमंत्री के संवाद को बताया जन-प्रेरणा स्रोत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 'मन की बात' के माध्यम से आमजन की प्रेरक कहानियों को देश के सामने लाकर समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी की भावना को मजबूत बनाने का ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है तथा देशभर की सकारात्मक पहल और नवाचारों को पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बन चुका है। कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुना।

Comment List