दिव्यांगों के सशक्तिकरण पर सीएम भजनलाल का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर राजस्थान बनाने का लिया संकल्प

सीएम ने गिनाईं सशक्तिकरण की प्रमुख योजनाएं

दिव्यांगों के सशक्तिकरण पर सीएम भजनलाल का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर राजस्थान बनाने का लिया संकल्प
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी अनूठी प्रतिभा से राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यूडीआईडी कार्ड और पेंशन योजनाओं के जरिए उनके सशक्तिकरण को दोहराया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग भाई-बहन अपनी अद्वितीय रचनात्मकता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर 'विकसित राजस्थान' के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूडीआईडी (UDID) कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, समान अवसर नीति, विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति, बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा सहायक उपकरणों के वितरण जैसी योजनाओं से प्रदेश का प्रत्येक विशेष योग्यजन सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन के अनुरूप राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ऐसा राजस्थान बनाएं, जहाँ हर नागरिक को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का समान अवसर प्राप्त हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र