यातायात सुधार को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा सख्त, जयपुर में प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

स्थायी समाधान के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी जोर

यातायात सुधार को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा सख्त, जयपुर में प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर शहर में यातायात प्रबंधन एवं सुधार को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स तथा यातायात पुलिस की कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान।

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर शहर में यातायात प्रबंधन एवं सुधार को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स तथा यातायात पुलिस की कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के साथ यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जेडीए के प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और यातायात दबाव को कम करने के लिए प्रभावी योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही, ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित नगरीय विकास एवं आवासन, वित्त, जेडीए, नगर निगम, परिवहन विभाग, जयपुर पुलिस कमिश्नर और यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें और नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईडी ने किया भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का पर्दाफाश : कोलकाता में मर्लिन ग्रुप पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त ईडी ने किया भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का पर्दाफाश : कोलकाता में मर्लिन ग्रुप पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में मर्लिन प्रोजेक्ट्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। जांच में सामने आया...
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में जोरदार बिकवाली से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, इन कंपनियों में दिखा एक्शन 
दुर्लभ सर्जरी का मामला : जयपुर की 65 वर्षीय संतोष मंगल को मिली नई जिंदगी, पिट्यूटरी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
रिपोर्ट्स : होर्मुज़ पर लगे संभावित शुल्क से नाराज़ तेल कंपनियां, ईरान द्वारा संभावित शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं पर जताई चिंता 
पीएम मोदी का दावा : बंगाल में चार मई के बाद घोषित विस चुनाव परिणाम के बाद होगी नए युग की शुरूआत, टीएमसी पर बोला हमला
खेजड़ी की अवैध कटाई के मामले गंभीर चिंता का विषय : पर्यावरण प्रेमियों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौप ज्ञापन
एटीएम से छेड़छाड़ कर 50 हजार रुपए पार, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश