हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा

रोडवेज ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा

हीरापुरा बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह 9 बजे राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बसें रवाना करेंगे। रोडवेज अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण। कार्यक्रम में यात्रियों के लिए हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाई।

जयपुर। हीरापुरा बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह 9 बजे राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में बसों को रवाना करेंगे। रोडवेज प्रशासन ने इन बसों को अनुबंध पर लिया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर परिवहन और रोडवेज अधिकारियों ने हीरापुरा बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, बस टर्मिनल के संभाग प्रबंधक राकेश मीना और डीजीएम (प्रशासन) निशा अग्रवाल शामिल रहे। इस दौरान अधिकारी मनोज बंसल और रिजू जैकब भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हेलमेट भी वितरित किए जाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
सार्वजनिक निर्माण विभाग में नए मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (CE&AS) की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज। वर्तमान CE&AS ताराचंद...
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति
जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल