भजनलाल ने सेवा ज्योति यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा- प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा और सुशासन को समर्पित

बड़ी संख्या में लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े

भजनलाल ने सेवा ज्योति यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा- प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा और सुशासन को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया, जयपुर सहित प्रदेशभर के लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मानसरोवर मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली से ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जयपुर सहित प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जयपुर के मानसरोवर स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की और प्रधानमंत्री के ओजस्वी संबोधन को उपस्थित जनसमूह के साथ सुना।

कार्यक्रम के दौरान मानसरोवर का मेला ग्राउंड देश के विकास, सुशासन और सेवा के संकल्प से जुड़े नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने कार्यक्रम में भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पूरी यात्रा सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास और जनकल्याण को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विकसित भारत का संकल्प अब देश के करोड़ों नागरिकों का संकल्प बन चुका है। उन्होंने उपस्थित लोगों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकास की इस यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मशाल जलाकर रवाना की सेवा ज्योति यात्रा :

Read More प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री स्वयं भी इस यात्रा में शामिल हुए। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन ने सहभागिता की।

Read More एनसीसी कैडेट्स से मिले मुख्यमंत्री, दीपोत्सव की दी शुभकामनाएं

मशाल प्रज्वलित करने के अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ यात्रा में भाग लिया।

Read More दीपावली की सुबह सब्जी मंडी में आग का तांडव, 6 दुकानें जली

अटल काव्य स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि :

सेवा ज्योति यात्रा के पश्चात मुख्यमंत्री मानसरोवर स्थित सिटी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अटल काव्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की जो मजबूत परंपरा स्थापित की, वह आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

जनसमूह को दिलाई विकसित भारत की शपथ :

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान देने, कर्तव्यों का निर्वहन करने और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद :

मानसरोवर के मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, विधायकगण, पार्टी के प्रदेश महामंत्री, जयपुर नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लोक कलाकार गुलाबो सपेरा, पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

प्रदेशभर के जिलों से भी जुड़े लोग :

जयपुर के साथ-साथ राजस्थान के सभी जिलों में भी विकसित भारत संकल्प सभा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता की।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर भी सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर :

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। विकास की इस यात्रा को और गति देने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना देखने को मिली।

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप