सीएम ने पुलिस मुख्यालय में की कानूनी व्यवस्था की समीक्षा, कहा- गैंगेस्टर्स-माफियाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो

बैठक में यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश

सीएम ने पुलिस मुख्यालय में की कानूनी व्यवस्था की समीक्षा, कहा- गैंगेस्टर्स-माफियाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो

सीएम ने पुलिस मुख्यालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें उन्होंने संगठित अपराध, गैंगस्टर्स, साइबर अपराध, मादक पदार्थो की तस्करी तथा नकल माफियाओं के खिलाफ प्रभावी और त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें उन्होंने संगठित अपराध, गैंगस्टर्स, साइबर अपराध, मादक पदार्थो की तस्करी तथा नकल माफियाओं के खिलाफ प्रभावी और त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपराधियों और दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए। जिससे जांच प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके। साथ ही साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया। बैठक में यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी जिलों से पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अंत में अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क, जवाबदेह और स्त्रिरय रहने के निर्देश दिए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तिलक से स्वागत। प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाई और मांगणियार...
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन