सीएम का कांग्रेस पर निशाना : पिछली सरकार में होते थे पेपर लीक, हमारी सरकार में 415 परीक्षाएं

एक भी पेपर लीक नहीं

सीएम का कांग्रेस पर निशाना : पिछली सरकार में होते थे पेपर लीक, हमारी सरकार में 415 परीक्षाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से सरकारी नौकरी तक सीमित रहने के बजाय अपने हुनर और प्रतिभा के दम पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने का आह्वान किया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से सरकारी नौकरी तक सीमित रहने के बजाय अपने हुनर और प्रतिभा के दम पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सिरसी रोड स्थित अलंकार महिला पीजी कॉलेज में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में युवाओं को कौशल विकास के साथ नई भाषाएं सीखकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वर्तमान सरकार के करीब ढाई साल के कार्यकाल में 415 परीक्षाएं की जा चुकी हैं और इनमें एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।  उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। युवाओं को केवल सरकारी नौकरी का इंतजार करने के बजाय अपने कौशल के आधार पर रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

पांच विदेशी भाषाओं के सेंटर शुरू :

भजनलाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं को अपनी क्षमताओं में लगातार इजाफा करना होगा। उन्होंने जयपुर में पांच विदेशी भाषाएं सीखने के सेंटर शुरू किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के लिए नई भाषाओं का ज्ञान रोजगार के नए अवसर खोल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और अनमोल विरासत है। अब योग केवल अभ्यास तक सीमित नहीं रहा बच्चे और युवा इसे प्रतियोगिता के रूप में भी अपना रहे हैं। जयपुर में 3 से 6 अक्टूबर तक  राष्टÑीय योगासन चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह में सांसद राव राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल और भाजपा जयपुर देहात जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में इमरान नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों के...
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद: प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की चेतावनी, आमना-सामना की चेतावनी
एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत