जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा

सीधे लैब जाने की आवश्यकता नहीं होगी

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती व आभूषणों के परीक्षण और प्रमाणन के लिए लैब नहीं जाना होगा।

जयपुर। रत्न एवं आभूषण उद्योग को बड़ी सुविधा देते हुए आईआईजीजे लैब (जीजेईपीसी की परियोजना) ने जौहरी बाजार स्थित जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन परिसर में नए कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया है। इस केंद्र के शुरू होने से अब ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों, निर्माताओं, निर्यातकों तथा उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती एवं आभूषणों के परीक्षण और प्रमाणन के लिए सीधे लैब जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने नमूने इसी केंद्र पर जमा करा सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और सेवाएं अधिक सुलभ बनेंगी।

 

यह कलेक्शन सेंटर रंगीन रत्न, हीरे, मोती और विभिन्न आभूषणों के वैज्ञानिक परीक्षण एवं प्रमाणन के लिए समर्पित सुविधा प्रदान करेगा। इस पहल का उद्देश्य जयपुर के रत्न एवं आभूषण उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मानकों की परीक्षण सेवाएं उपलब्ध कराना और कारोबार में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बढ़ावा देना है। जीजेईपीसी के क्षेत्रीय चेयरमैन योगेंद्र गर्ग ने कहा कि वैश्विक रत्न उद्योग में जयपुर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत के रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी जेमोलॉजिस्ट द्वारा उन्नत उपकरणों से तैयार स्वतंत्र एवं विश्वसनीय परीक्षण रिपोर्ट आवश्यक हैं।

 

Read More जयपुर-अलवर में बारिश : बाकी जगहों पर सूखा, जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर  सहित कुछ इलाकों में हुई बारिश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त