जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन

विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की

जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में राजस्थान पर्यटन ने प्रदेश की विरासत, संस्कृति, कला और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित। राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने किया।

जयपुर। जापान के टोक्यो में आयोजित टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में राजस्थान पर्यटन ने अपनी समृद्ध पर्यटन विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। एक्सपो में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन का उद्घाटन गुरुवार को जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने किया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव सुचि त्यागी ने राजदूत का स्वागत किया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला सहित मंत्रालय एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि, जापान के पर्यटक, ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधि और टूर ऑपरेटर्स भी उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहे। राजस्थान पर्यटन के पवेलियन में प्रदेश की समृद्ध विरासत, संस्कृति, कला, लोक परंपराओं और पर्यटन स्थलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता को जापानी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पवेलियन में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इन प्रस्तुतियों में जापानी कलाकारों द्वारा राजस्थान के लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 टोक्यो में 24 से 27 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मंच के माध्यम से राजस्थान पर्यटन को जापान के ट्रैवल ट्रेड, टूर ऑपरेटर्स और संभावित यात्रियों के बीच प्रचारित करने तथा भारत-जापान पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण
राजस्थान की 14,403 ग्राम पंचायतों और 1.31 लाख वार्ड पंच पदों के लिए उपखंड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी निकाली...
उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
जालौन में 25 सितंबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत, अतिवृष्टि मुआवजे समेत किसानों की कई समस्याएं उठेंगी
चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में इस्तीफा नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा
जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा