जयपुर: गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज मंदिर में फागोत्सव की रंगारंग धूम

जयपुर फागोत्सव: भक्ति और रंगों का संगम

जयपुर: गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज मंदिर में फागोत्सव की रंगारंग धूम

जयपुर के घाटगेट स्थित गोगाजी एवं गोरखनाथ मंदिर में शनिवार को भव्य फागोत्सव मनाया गया। गणेश वंदना से शुरू हुए इस उत्सव में भक्तों ने भगवान संग फूलों की होली खेली। लोक नृत्यों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर आशीर्वाद लिया और अंत में महाप्रसादी ग्रहण की।

जयपुर। जयपुर के भूरया की प्याउ, घाटगेट में स्थित गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज मंदिर परिसर में शनिवार को फागोत्सव एवं होली लोक नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। संध्या 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों और दर्शकों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। आयोजन घाटगेट भूरया की प्याउ मंदिर परिसर में ही किया गया। आयोजन का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से हुआ।

सर्वप्रथम भगवान गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज को रंग लगाया गया और फूलों की होली खेली। जिसके बाद भक्तों ने फागोत्सव शुरू किया। कार्यक्रम में सभी भक्तों के द्वारा नृत्य किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिरस और होली की उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला। फागोत्सव खत्म होने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर से प्रसादी प्राप्त कर भगवान का आर्शीवाद लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित