कैनवास पर दिखे अध्यात्म से मानव मन के द्वंद्व तक के रंग, जेसीसीए में 12 कलाकारों की 22 पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र

10 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

कैनवास पर दिखे अध्यात्म से मानव मन के द्वंद्व तक के रंग, जेसीसीए में 12 कलाकारों की 22 पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र
निर्माण नगर स्थित जयपुर सेंटर ऑफ कल्चर एंड आर्ट्स की आर्ट गैलरी में 12 कलाकारों की 22 पेंटिंग्स से सजी नेशनल पेंटिंग एग्जीबिशन आकर्षण का केंद्र बनी। कलाकृतियों में अध्यात्म, मानव जीवन और मन के अंतर्द्वंद्व को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

जयपुर। निर्माण नगर स्थित जयपुर सेंटर ऑफ कल्चर एंड आर्ट्स (जेसीसीए) की आर्ट गैलरी में इन दिनों कला के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां देश के 12 कलाकारों की 22 पेंटिंग्स से सजी नेशनल पेंटिंग एग्जीबिशन कलाप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। किसी चित्र में अध्यात्म की गहराइयों को उकेरा गया है, तो किसी में मानव जीवन और मन के अंतर्द्वंद्व को रंगों के जरिए अभिव्यक्त किया गया है। जेसीसीए की निदेशक मोनिका शारदा ने बताया कि प्रदर्शनी 10 अक्टूबर तक चलेगी। दर्शक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक पेंटिंग्स का अवलोकन कर सकेंगे। प्रदर्शित सभी कलाकृतियां राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल आर्टिस्ट क्रिएटिव कैंप में तैयार की गई थीं।

कलाकारों ने कैनवास पर ऑयल और एक्रेलिक रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को आकार दिया है। इन कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शनी में धर्मेंद्र राठौर, गौरी शंकर, जगदीश प्रसाद मीणा, डॉ. क्षमा द्विवेदी, मदन लाल, मनीष शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, रंजीत सरकार, सागर कांबले, सुनील के. विश्वकर्मा, डॉ. विजय एम. धोरे और डॉ. अमिता राज गोयल की पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी