वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर

13.97 लाख रुपए की अनियमितता चिन्हित हुई

वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
वाणिज्यिक कर विभाग के राज्यव्यापी विशेष अभियान में सात जिलों में कर चोरी, फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले। जोधपुर, पाली, चूरू और श्रीगंगानगर समेत विभिन्न जिलों में प्रतिष्ठानों की जांच। जेबी एंड कंपनी में 82.80 लाख रुपए की संदिग्ध आईटीसी मिली।

जयपुर। वाणिज्यिक कर विभाग ने सप्ताहांत में कर चोरी, फर्जी बिलिंग और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर कई मामलों का खुलासा किया। उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर में निर्माण, वस्त्र, रेस्टोरेंट, सुरक्षा सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जोधपुर के ओसियां स्थित मारुधर कंस्ट्रक्शन में करीब 42 लाख रुपए की संभावित कर अनियमितता सामने आई, जिसमें करदाता ने 38.57 लाख रुपए जमा कराए। पाली की कृष्णा टेक्सटाइल में निरस्त फर्जी फर्मों से आईटीसी लेने का मामला सामने आया। यहां करीब 13.97 लाख रुपए की अनियमितता चिन्हित हुई।

चूरू के रतनगढ़ में श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स में करीब 50 लाख रुपए की अपात्र आईटीसी का मामला सामने आया। उदयपुर के ओमेगा लीजर लाउंज ने 11 लाख और जयपुर के कर्णी सेफ सिक्योरिटी सर्विसेज ने 10.17 लाख रुपए स्वेच्छा से जमा कराए। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में जे.बी. एंड कंपनी में 82.80 लाख रुपए की संदिग्ध आईटीसी मिली। बीकानेर में भी कई मामलों में अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी और अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Read More सेठी कॉम्प्लेक्स अग्निकांड ने खोली अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल, व्यापार महासंघ ने की स्थायी फायर सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावित व्यापारियों को मुआवजे की मांग

 

 

Read More किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय