वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला

वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू

वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
वाणिज्यिक कर विभाग ने बिल और ई-वे बिल में कम मात्रा दर्शाकर अधिक माल परिवहन करने वालों पर कार्रवाई तेज की। प्रवर्तन टीमों ने पिछले तीन सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, दस्तावेजों से अधिक माल मिला। वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की।

जयपुर। माल परिवहन के दौरान बिल और ई-वे बिल में कम मात्रा दर्शाकर वास्तविकता में अधिक माल ले जाने वालों पर वाणिज्यिक कर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग की प्रवर्तन टीमों ने पिछले तीन सप्ताह में ऐसे 44 वाहन पकड़े, जिनमें दस्तावेजों में दर्ज मात्रा की तुलना में वास्तविक माल अधिक मिला। इन वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। विभागीय जांच में आशंका जताई गई है कि कुछ मामलों में जानबूझकर दस्तावेजों में कम मात्रा दर्शाकर अधिक माल का परिवहन किया जा रहा था। इसका उद्देश्य वास्तविक बिक्री को कम दिखाकर कर देयता घटाना हो सकता है। ऐसे मामलों में व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में जड़िया/जड़िया ट्रांसपोर्ट के 6, उदयपुर गोल्डन के 4 और क्रिया शक्ति के 3 वाहन शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य ट्रांसपोर्ट कंपनियों के 2-2 तथा कुछ के एक-एक वाहन पकड़े गए। प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर लदे माल का भौतिक सत्यापन किया और वास्तविक मात्रा का बिल व ई-वे बिल से मिलान किया। अंतर मिलने पर वाहन जब्त किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिल में कम मात्रा दिखाकर अधिक माल ले जाना महज दस्तावेजी गलती नहीं, बल्कि कर चोरी की संभावना वाला गंभीर मामला है। राज्यभर में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि आरएसएस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर उप-प्रधानमंत्री...
हांडीपुरा में देर रात दो बघेरों की दस्तक : CCTV में कैद हुई आवाजाही, पानी की टंकी के आसपास घर के कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों बघेरे
ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक
वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध