नीट-2026 परीक्षा के लिए कमिश्नरेट ने पूरी की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां : जयपुर में 106 सेंटरों पर तैनात होंगे 800 पुलिसकर्मी, आईपीएस, एडिशनल एसपी और एसीपी भी रहेंगे मौजूद

अभ्यर्थियों की संख्या से तय हुई सुरक्षा

नीट-2026 परीक्षा के लिए कमिश्नरेट ने पूरी की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां : जयपुर में 106 सेंटरों पर तैनात होंगे 800 पुलिसकर्मी, आईपीएस, एडिशनल एसपी और एसीपी भी रहेंगे मौजूद

जयपुर में नीट-2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 106 केंद्रों पर 37,700 अभ्यर्थियों के लिए 800 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार पुलिस बल लगाया गया है। 4 IPS सहित वरिष्ठ अधिकारी निगरानी करेंगे। नकल रोकने के लिए सादा वर्दी में पुलिस, फ्लाइंग स्क्वॉड और डिकॉय ऑपरेशन भी सक्रिय रहेंगे।

जयपुर। देशभर में आयोजित हो रही नीट-2026 परीक्षा के लिए जयपुर कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जयपुर के 106 परीक्षा केन्द्रों पर 37700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा में 800 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया है। इन टीमों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए हैं।

अभ्यर्थियों की संख्या से तय हुई सुरक्षा

एडिशल कमिश्नर कानून व्यवस्था डॉ. राजीव पचार ने बताया कि 106 परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यथियों की संख्या के आधार पर सुरक्षा तय की है। 240 छात्र होने पर तीन पुलिसकर्मी, 240 से 500 तक छह पुलिसकर्मी और 500 से अधिक अभ्यर्थी होने पर 10 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। सुरक्षा के लिए चार आईपीएस, 23 एडिशनल एसपी और 27 एसीपी तैनात किए हैं।

डिकॉय भी करेगी पुलिस

Read More डीजल का स्टॉक नहीं होने के पोस्टर लगे : पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में देरी, बेचान पर पाबंदियां  

पचार ने बताया कि नीट में किसी तरह की धांधली नहीं हो इसके लिए पुलिस ने अलग से भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। कोचिंग, हॉस्टलों के बाहर सादा वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। साथ ही अलग से टीमें बनाई गई हैं जो मिलीभगत करने वालों के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन चलाएंगी।

Read More प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी, 80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत

Tags: neet

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश