सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं

नाम वापसी के बाद खुली चुनावी तस्वीर

सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
पंचायत चुनाव में सरपंच पदों पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। जिले की 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन 583 अभ्यर्थियों ने चुनाव से कदम खींचे, लेकिन किसी भी पंचायत में निर्विरोध सरपंच नहीं चुना गया। अब सभी पंचायतों में वोटों की जंग होगी।

जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के पहले चरण में जिले की आठ पंचायत समितियों की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनावी मुकाबला रोचक होने जा रहा है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1525 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। खास बात यह है कि जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। नाम वापसी के अंतिम चरण में 583 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिले की आठ पंचायत समितियों की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 2119 नामांकन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें से 2108 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद अब 1525 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

कहां कितने नाम वापस हुए

नाम वापसी के मामले में चौमूं सबसे आगे रहा, जहां 93 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। गोविंदगढ़ में 90, मौजमाबाद में 77, दूदू में 73, जोबनेर में 73, सांभर में 72, किशनगढ़ रेनवाल में 66 और झोटवाड़ा में 39 अभ्यर्थियों ने चुनाव से हटने का निर्णय लिया। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सरपंच पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ  हो गई है। किसी भी ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन नहीं होने से सभी 212 ग्राम पंचायतों में चुनावी मुकाबला होगा। अब प्रत्याशी मतदाताओं का समर्थन जुटाने में अपनी ताकत लगाएंगे।

 

Read More मिठाई है या सोने का गहना! एक पीस की कीमत 3,000, जयपुर में तैयार 1.11 लाख रुपए किलो ‘स्वर्ण प्रसादम’

 

Read More व्हाट्सएप पर नया फर्जीवाड़ा: फर्जी क्यूआर कोड से हो रहा अकाउंट हैक, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
ददरेवा के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में...
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल
पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले
पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान
सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया