एसएमएस अस्पताल में की गई जटिल सर्जरी, 32 साल की महिला के पेट से निकाली 55 सेमी लंबी तिल्ली
अत्यधिक रक्तस्राव का था भारी जोखिम
जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 32 वर्षीय महिला की दुर्लभ और जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है। चिकित्सकों ने महिला के पेट से 55 सेमी लंबी तिल्ली यानी स्प्लीन को सुरक्षित बाहर निकाला। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दी है। जनरल सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन के मार्गदर्शन में यह सफल ऑपरेशन सीनियर प्रोफेसर डॉ. हनुमान खोजा एवं उनकी टीम द्वारा किया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला स्प्लीनोमेगाली यानी तिल्ली का आकार अत्यधिक बढ़ जाना की समस्या से गंभीर रूप से पीड़ित थी।
अत्यधिक रक्तस्राव का था भारी जोखिम :
डॉ. खोजा ने बताया कि इस सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती महिला का बेहद कम हीमोग्लोबिन और बहुत कम प्लेटलेट काउंट होना था। प्लेटलेट्स की अत्यधिक कमी के कारण ऑपरेशन के दौरान अनियंत्रित रक्तस्राव का बड़ा खतरा था।

Comment List