स्वाभिमान और संस्कृति का संगम : अल्बर्ट हॉल में सजी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी, दिखी सांस्कृतिक विरासत की झलक

प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक गोपाल शर्मा ने किया

स्वाभिमान और संस्कृति का संगम : अल्बर्ट हॉल में सजी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी, दिखी सांस्कृतिक विरासत की झलक

Albert Hall Museum में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत विशेष प्रदर्शनी आयोजित। प्रदर्शनी में Somnath Temple के गौरवशाली इतिहास, पुनर्निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी चित्रों व दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित। विधायक गोपाल शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

जयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत राजकीय केंद्रीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेंद्र, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के अधीक्षक महेंद्र कुमार निम्हल, हवामहल स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी तथा जंतर-मंतर स्मारक अधीक्षक प्रतिभा यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

मंदिर के पुनर्निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उससे जुड़े गौरवशाली इतिहास की जानकारी चित्रों एवं दस्तावेजों के माध्यम से दी गई। प्रदर्शनी ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल
भीषण गर्मी से जूझ रहे पर्यटकों के लिए RTDC होटल गंगौर ने एक शानदार पहल की है। होटल अब मेहमानों...
योगी सरकार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, मायावती ने कहा- मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना सत्तारूढ़ दल का आंतरिक राजनीतिक विषय
सहकारिता विभाग के शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन का किया निरीक्षण
ईरान के साथ युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक परमाणु मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता : पीएम नेतन्याहू
अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर तीखा प्रहार: राज्य में हिंसा को राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल, खेजुरी आगजनी में शामिल होने का लगाया आरोप
खाद्य तेल की खपत कम करने की पीएम मोदी की अपील का स्वागत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
शिक्षा के विकास में श्याम धणी इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान, 20 लाख की नई लाइब्रेरी का शिलान्यास