बाल दिवस पर 'अभिनन्दन' : बाल प्रतिभाओं का सम्मान, हर प्रतिभा को मिले 5100 रुपये
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चला समारोह
जयपुर। बाल दिवस के मौके पर शनिवार को झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रारब्ध फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राज्य-स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 'अभिनन्दन' आयोजित हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चले इस समारोह में प्रदेश की बाल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान के 18 वर्ष तक की आयु के उन बच्चों को मंच पर सम्मान मिला, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद शर्मा 'सचिन' ने कहा कि आयोजन का मकसद बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच देना, उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना और अन्य बच्चों को लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करना है। संरक्षक शंकरलाल शर्मा पाटन ने बताया कि प्रदेश की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। महासचिव अशोक जांगिड़ ने बताया कि चयनित प्रतिभाओं को सम्मान के साथ 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई, ताकि उनका उत्साह बढ़े और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Comment List