सचिन पायलट ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- चुनौतीपूर्ण समय में युवाओं के साथ
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को भी विशेष रूप से बधाई एवं धन्यवाद
जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। पायलट नेवयुवा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित ‘‘ममेगा जोब फेयर‘ में भी शिरकत की।
उन्होंने इसे बेदह सकारात्मक और सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि आज जब देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, ऐसे समय में इस रोजगार मेले के माध्यम से हजारों युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपकर उनके भविष्य को सम्बल दिया जा रहा है। इसके साथ ही पायलट एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर में भी पहुंचे जहां उन्होंने शिविर में शामिल हुए विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनसे सीधा संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। पायलट ने इन रचनात्मक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु जीब एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को भी विशेष रूप से बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Comment List