कांग्रेस नेता नीरज डांगी ने भरा राज्यसभा चुनाव का पर्चा, पार्टी नेतृत्व और विधायकों का जताया आभार

जनता की आवाज को संसद में मजबूती से रखना मेरा दायित्व

कांग्रेस नेता नीरज डांगी ने भरा राज्यसभा चुनाव का पर्चा, पार्टी नेतृत्व और विधायकों का जताया आभार
राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज डांगी ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ विधायकों की मौजूदगी।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज डांगी ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ विधायकों की मौजूदगी रही। डांगी दूसरी बार राज्यसभा सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद नीरज डांगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और विधायकों का आभार जताया। डांगी ने कहा कि राजस्थान की जनता की आवाज को संसद में मजबूती से रखना मेरा दायित्व है। पिछली बार की तरह इस बार भी विकास, किसान, युवा और महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता दूंगा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीरज डांगी को शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने कहा कि डांगी एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्होंने सदन में हमेशा जनहित के मुद्दे उठाए हैं। डोटासरा ने भी विश्वास जताया कि डांगी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। जूली सहित अन्य नेताओं ने भी डांगी को पार्टी का मजबूत चेहरा बताते हुए पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। गौरतलब है कि नीरज डांगी राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं। पहली बार राज्यसभा पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न संसदीय समितियों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस बार भी उनकी उम्मीदवारी को पार्टी में व्यापक समर्थन प्राप्त है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत का किया स्वागत मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत का किया स्वागत
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राजस्थान के मुख्य आवासीय आयुक्त नवीन जैन ने नई दिल्ली स्थित...
डीआरसी में इबोला का प्रकोप: संक्रमितों का आंकड़ा 381 के पार; 63 की मौत, WHO ने घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी
बंद कमरे में जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार : 64 हजार से अधिक की नकदी बरामद , जानें पूरा मामला
राज्यसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को भरेंगे नामांकन
मोदी ने भारत के जैव विविधता संरक्षण प्रयासों पर डाला प्रकाश, कहा- 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी पहल जंगल जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान
मासूम को पड़ोसी की स्कॉर्पियो ने कुचला, एक साल के बच्चे की मौत
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा किसान