कांग्रेस नेताओं ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्र नेता शुभम रेवाड़ का अनशन

छात्रसंघ चुनाव घोषित करने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्र नेता शुभम रेवाड़ का अनशन
छात्रसंघ चुनाव की बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना को लेकर 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद उन्होंने जूस पीकर आंदोलन विराम दिया।

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव कराने और राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मुकेश भाकर सहित अन्य नेताओं ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर छात्रसंघ चुनाव टालने और युवाओं की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल छात्रसंघ चुनाव घोषित करने की मांग की।

छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को आमरण अनशन पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ से एसएमएस अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पानी का त्याग करने के चलते गहलोत ने रेवाड को जल पिलवाया और अनशन समाप्त करने की समझाइश की। प्रदेशभर के विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे हैं और सरकार को इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद पहल कर अनशनकारी छात्र से संवाद करना चाहिए, क्योंकि शुभम अब पानी तक छोड़ चुके हैं और उनकी हालत चिंताजनक है। छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और छात्र राजनीति से अनेक बड़े नेता निकले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके थे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक