कांग्रेस नेताओं ने धौलपुर ट्रेन हादसे को बताया दुखद, मृतकों के प्रति जताई संवेदना
4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक
कांग्रेस नेताओं ने धौलपुर के पास ट्रेन हादसे में मौत पर दुख जताया। नेताओं ने कहा है कि धौलपुर के पास अफवाह के चलते हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में बीकानेर की एक महिला एवं एक बच्चे सहित 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक।
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने धौलपुर के पास ट्रेन हादसे में मौतों पर दुख जताया है। नेताओं ने कहा है कि धौलपुर के पास अफवाह के चलते हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में बीकानेर की एक महिला एवं एक बच्चे सहित 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। साथ ही, रेलवे प्रशासन को इस घटना की गंभीरता से जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Jun 2026 17:13:07
NEET EXAM-2026 के निष्पक्ष आयोजन के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने पेपर लीक, नकल और अनियमितताओं की शिकायत हेतु 8764514102...

Comment List