कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का गजेन्द्र खींवसर पर जुबानी हमला, कहा- चिकित्सा मंत्री का बयान महिलाओं का अपमान

प्रदेश की महिलाओं से लिखित में माफी

कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का गजेन्द्र खींवसर पर जुबानी हमला, कहा- चिकित्सा मंत्री का बयान महिलाओं का अपमान
बीकानेर अस्पताल में प्रसूताओं की मौत मामले में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र खींवसर के बयान पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने जुबानी हमला बोलते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया।

जयपुर। बीकानेर अस्पताल में प्रसूताओं की मौत मामले में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र खींवसर के बयान पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने जुबानी हमला बोलते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया है। सिंह ने कहा है कि प्रसूताओं की मौत पर चिकित्सा मंत्री का महिलाओं के नाचते गाते आने का बयान पूरे प्रदेश की महिलाओं का अपमान है। जब महिला प्रसव पीड़ा में होती है तो वो पहले से ही भारी दर्द में होती है।

जब इन महिलाओं को चिकित्सकीय सुविधाओं के दौरान गम्भीर समस्याओं को झेलना पड़ता है, तब ऐसे में चिकित्सा मंत्री यह कहते हैं कि वो भागती, दौड़ती या नाचती हुई आईं क्या, तो इससे बड़ी शर्म की और संवेदनहीनता की बात कोई हो नहीं सकती। भाजपा की सरकार जो महिलाओं के बारे में नारी वंदन करती है और उनके नेता महिलाओं को लेकर ऐसी सोच रखते हैं तो इससे बड़ी शर्म और दुख की बात हो नहीं सकती। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र खींवसर को इस बारे में प्रदेश की महिलाओं से लिखित में माफी मांगनी चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहली पारी की बढ़त के आधार पर गीता आश्रम क्रिकेट एकेडमी ने आरएस के खिलाफ जीत दर्ज की, मैच ड्रॉ पहली पारी की बढ़त के आधार पर गीता आश्रम क्रिकेट एकेडमी ने आरएस के खिलाफ जीत दर्ज की, मैच ड्रॉ
आरबीएम क्रिकेट ग्राउंड में गीता आश्रम अकादमी और आरएस अकादमी के बीच टेस्ट मैच ड्रॉ। गगन मीणा (123) और यश...
अवैध पटाखों के कारोबार पर कार्रवाई : दो गोदामों से भारी मात्रा में माल बरामद, संचालक गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सरकार ने आयात शुल्क में की कमी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- अहमदाबाद हादसे की आज तक नहीं आई जांच रिपोर्ट
कांग्रेस ने 3 सदस्यीय समिति का किया गठन : जम्मू-कश्मीर में पार्टी विरोधी गतिविधियों की करेगी जांच, खड़गे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
रूस में सुदर्शन पटनायक का सम्मान, ग्रैंड सैंड मास्टर कप पाने वाले पहले भारतीय बने
भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती की किसानों को दी ट्रेनिंग, प्रदेशभर से आए किसान