गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन
महंगाई पर हल्ला बोल: जयपुर में गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस ने गैस कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूँका और बढ़ती महंगाई को जनविरोधी करार दिया। खाचरियावास ने कहा कि एलपीजी के ऊंचे दामों ने गृहिणियों और छोटे व्यापारियों का बजट बिगाड़ दिया है।
जयपुर: राजधानी जयपुर में रविवार को कई ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में अलग अलग प्रदर्शन किए। जयपुर में हवामहल, मालवीयनगर, सांगानेर, बनीपार्क आदि क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए।
बनीपार्क ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और सिविल लाइन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी तथा आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में विफलता के कारण आमजन, गृहणियों और छोटे व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। इसी जनविरोधी नीति और बढ़ती महंगाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया है। धरना-प्रदर्शन के बाद मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

Comment List