पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक, कई अहम फैसलों पर मुहर

स्कूलों में जर्जर भवनों के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा

पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक, कई अहम फैसलों पर मुहर
प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर हुई। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, पीसीसी पदाधिकारी विक्रम स्वामी सहित कई वरिष्ठ नेता, शिक्षक प्रकोष्ठ पदाधिकारी और कार्यकता मौजूद रहे। बैठक में संगठन की अब तक की गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही आगामी गतिविधियों पर चर्चा।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर हुई। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, पीसीसी पदाधिकारी विक्रम स्वामी सहित कई वरिष्ठ नेता, शिक्षक प्रकोष्ठ पदाधिकारी और कार्यकता मौजूद रहे। बैठक में संगठन की अब तक की गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई।

भदौरिया ने बताया कि भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग ने शिक्षा व्यवस्था को गर्त में पहुंचा दिया है। स्कूलों में जर्जर भवनों के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षकों पर मनमाने नियम थोपकर आएएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। शिक्षक प्रकोष्ठ आगामी महीनों में इस सरकार की शिक्षा विरोधी गतिविधियों के खिलाफ गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर सच्चाई से अवगत कराएंगे। आज की बैठक में पदाधिकारियों को इस बारे में जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल