तथ्यों के आगे कांग्रेस के फर्जी दावे फेल : टीकाराम जूली कर रहे झूठ की राजनीति, बैरवा ने कहा- हमारी सरकार ने खेतों के लिए उठाए कदम

कांग्रेस के नेताओं ने कभी किसानों की सुध नहीं ली

तथ्यों के आगे कांग्रेस के फर्जी दावे फेल : टीकाराम जूली कर रहे झूठ की राजनीति, बैरवा ने कहा- हमारी सरकार ने खेतों के लिए उठाए कदम

कांग्रेस ने इस समस्या के समाधान के लिए क्या किया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के समय में प्रदेश के किसानों को केवल चुनावी वादों का सहारा मिलता था।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बिना जानकारी के झूठ की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन तथ्यों के आगे कांग्रेस के फर्जी ट्वीट की कहानियां नहीं टिक सकती। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को पता होना चाहिए कि जोजड़ी नदी की समस्या 15 साल से भी पुरानी है। हमारी सरकार ने इस समस्या के स्थायी समाधान के साथ ही प्रभावित खेतों और परिवारों के लिए कई कदम उठाए हैं। 

कांग्रेस ने इस समस्या के समाधान के लिए क्या किया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के समय में प्रदेश के किसानों को केवल चुनावी वादों का सहारा मिलता था। कांग्रेस के नेताओं ने कभी किसानों की सुध नहीं ली और अब भी केवल ट्वीट-ट्वीट खेलकर झूठी सहानुभूति दिखा रहे हैं। हमारी सरकार ने किसानों का दर्द समझा है। जोजड़ी नदी मामले में अब तक 3114 किसानों को 4 करोड़ का मुआवजा स्वीकृत किया जा चुका है तथा इस वर्ष भी प्रभावित भूमि का नया सर्वे पूरा हो चुका है। साथ ही दूषित पानी के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर बनाने का वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है। 

Tags: tikaram

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और हवाई मार्गों में व्यवधान के कारण जयपुर में 5-6 मार्च को होने वाली BRICS...
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध