पंचायतीराज-स्थानीय निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन : पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प, जोशी ने कहा- चुनाव नहीं होने से रुके 3 हजार करोड़ रुपए

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ गए

पंचायतीराज-स्थानीय निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन : पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प, जोशी ने कहा- चुनाव नहीं होने से रुके 3 हजार करोड़ रुपए

कांग्रेस ने पंचायतीराज दिवस पर चुनाव कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। “चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेशभर में विरोध हुआ। डॉ. सीपी जोशी ने 3 हजार करोड़ रुके होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर पुलिस से झड़प हुई, कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखे।

जयपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के मौके पर पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय के चुनावों कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नेतृत्व में चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की प्रदेशभर में शुरुआत हुई। इसमें सभी जिलों में एक साथ प्रदर्शन, नारेबाजी, पदयात्राएं और विचार गोष्ठियां कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से करीब 3 हजार करोड़ रुपए रुके हुए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव ने बताया कि यह अभियान अगले 3 महीनों तक गांव-गांव चलाया जाएगा।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प

कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, विधायक प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने उतारा।

Tags: congresss

Post Comment

Comment List

Latest News

महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पंजाब से आ रहे प्रदूषित पानी को गंगानगर-हनुमानगढ़ में बढ़ते कैंसर मामलों का कारण बताया। उपराष्ट्रपति...
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति
ट्रंप ने ईरानी नेताओं की हत्या का किया समर्थन : सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश, कहा- समझौता न चाहने वाले नेताओं को मार देना चाहिए
भाजपा शासन में पीडि़त को प्रताड़ित करने की बनी नई व्यवस्था : महिलाओं को लेकर सरकार की बातें सिर्फ दिखावा, प्रियंका ने कहा- देश की महिलाएं देख रही ये अंधेरगर्दी
अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई : मैनेजर समेत एक अन्य गिरफ्तार, 4 युवकों पर लगाया जुर्माना
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में होगा बड़ा बदलाव : यूजर अब खुद बदल सकेंगे अपने स्मार्टफोन की बैटरी, 2027 से लागू होंगे नए नियम
कारों के शीशे तोड़ सामान चुराने वाली गैंग का खुलासा : 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली में बेचते थे चोरी का सामान