श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा जीते : सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेन्द्र बने अध्यक्ष, कांग्रेस के उमरदीन को हराया

चौपड़ा को 12 मत मिले

श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा जीते : सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेन्द्र बने अध्यक्ष, कांग्रेस के उमरदीन को हराया
सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेंद्र चौपड़ा अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के उमरदीन खान को एक वोट से हराया। 25 वार्डों में चौपड़ा को 12 वोट मिले। वहीं श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्डा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। खाटूश्यामजी में कोर्ट आदेश की प्रमाणित प्रति नहीं मिलने से मतगणना अगले आदेश तक स्थगित रही।

जयपुर। सुकेत नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष बना है। कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेन्द्र चौपड़ा अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याक्षी को एक मत से हराया है। सुकेत नगरपालिका में कुल 25 वार्ड है। चौपड़ा को 12 मत मिले है। उन्होंने कांग्रेस के उमरदीन खान को हराया।

श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगर पालिका में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा चुनाव जीत गए। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। श्रीविजयनगर नगरपालिका में 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान से पहले फायरिंग और पार्षदों के कथित अपरहरण का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। इस वजह से उस दिन वहां मतगणना नहीं हो पाई थी।

सीकर जिले की खाटूश्याम नगर पालिका में शुक्रवार को भी मतगणना नहीं हो पाई। यहां भी 21 सितंबर को 20 में से 19 वोट डाले गए थे। कांग्रेस की एक पार्षद वोट नहीं दे पाई थी। इस पर कांग्रेस प्रत्याक्षी विनीता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर आदेश दिया था कि जो 19 वोट डाले गए है, उन्हीं की गिनती होगी। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद आज मतगणना होनी थी, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर को कोर्ट की आदेश की परमाणित प्रति नहीं मिली। ऐसे में अगले आदेशाों तक मतगणना स्थगित की गई है।

 

Read More सरकारी खरीद में बड़ा बदलाव, 56 वस्तुओं की खरीद GeM पोर्टल से ही होगी 

Tags: congresss

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम 7810 वोटों से जीते, बहू भी आगे; जयपुर की जिला प्रमुख रमा चोपड़ा हारीं, मंत्री खर्रा के परिवार को झटका राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम 7810 वोटों से जीते, बहू भी आगे; जयपुर की जिला प्रमुख रमा चोपड़ा हारीं, मंत्री खर्रा के परिवार को झटका
पंचायत चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर रही। कहीं नेताओं के बेटे-बेटियों और...
ओडिशा तट से टकराने को तैयार अकवान : 3 लाख लोग घरों से निकाले, 400 से अधिक टीमें मोर्चे पर
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: दिग्गजों के परिवारों को बड़ा झटका, कई जगह आरएलपी ने चौंकाया
सीएम जन आवास योजना-2026 और टीडीआर पॉलिसी के प्रारूप पर 30 नवंबर तक दे सकेंगे आपत्ति और सुझाव
अजमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बहुमत, सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी ने 1,843 वोटों से हराया 
भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में हुआ निधन